कांग्रेस की सरकार बनने पर 474 रू. में घरेलू तथा 107 रू. में उज्जवला गैस सिलेंडर- राधिका खेड़ा

मिसाल न्यूज़

रायपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया को ऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने पर सामान्य घरेलू गैस सिलेंडर जिसकी कीमत अभी 974 रू. है वह 500 रू. सब्सिडी के साथ प्रदेश वासियों को महज 474 रू. में मिलेगा। उज्जवला सिलेंडर जो इस समय 607 रू. का है वह 500 रू. की सब्सिडी के बाद केवल 107 रू. का मिलेगा।

राजीव भवन में आज पत्रकार वार्ता में राधिका खेड़ा ने कहा कि कोई भी देश हो या प्रदेश वह तभी आगे बढ़ सकता है जब हम उसकी आधी आबादी की वृद्धि के लिए नीतियाँ और फ़ैसले लेकर आएं। कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ की “आधी आबादी” का ध्यान रखने के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस पार्टी यह गारंटी देती है कि सरकार बनने के बाद हम तुरन्त ही प्रदेश की महिलाओं के खाते में गैस सिलेंडर पर 500 रू. सब्सिडी सीधा ट्रांसफर करेंगे। इससे प्रदेश की महिलाओं को घर चलाने में बेहत राहत मिलेगी। कांग्रेस पार्टी पारदर्शिता पर यकीन रखती है। इसलिए इन सिलेंडरों पर मिलने वाली 500 रू. की राशि सीधा महिलाओं के खाते में जाएगी। भाजपा गरीबी रेखा के नीचे वाली महिलाओं को 500 रू. में सिलेंडर देगी। कांग्रेस का वायदा हर वर्ग के लिये है।

राधिका खेड़ा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने पिछले 5 सालों में महिलाओं के लिए जो कार्य किए वो अद्भुत हैं। प्रदेश में हजारों स्व-सहायता समूहों के द्वारा लाखों महिलाओं को रोजगार देने का काम हमने किया है। यह महिलाएं वर्मी कम्पोस्ट खाद से लेकर दिये, अगरबत्ती, साबुन आदि बहुत सी चीज़ें बनाकर बेच रही हैं। महिलाओं के स्वास्थ्य की दृष्टि के लिये कांग्रेस सरकार में दाई दीदी क्लिनीक योजना के शुरूआत हुई। हमारी पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर महतारी न्याय योजना के बारे में चर्चा कर रही हैं। महतारी न्याय योजना में जुड़ने के लिये 9013141414 पर मिस्ड कॉल देकर आज से ही इस योजना में जुड़ सकते हैं। चाहे सिलेंडर के दाम कम करना हो या 200 यूनिट तक बिजली बिल माफ करना, जो कि कांग्रेस सरकार ने किया यह सब हमारे घरेलू ख़र्चों पर गहरा प्रभाव डालते हैं।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत, बबीता नत्थानी, निवेदिता चटर्जी, लक्ष्मी देवांगन, पूजा देवांगन, चंद्रवती साहू, साक्षी सिरमौर एवं प्रेरणा साहू उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *