खुर्सीपार में साढे़ चार लाख का गांजा बरामद…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। खुर्सीपार (भिलाई) में गणेश मंदिर के पास बालाजी नगर में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। दो लोगों के पास से करीब 45 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की कीमत लगभग साढे़ चार लाख रूपये आंकी गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार 5 सितंबर को दोपहर 2.20 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि पिन्तू कुमार साहनी ओड़िशा से अवैध रूप से गांजा लाकर गणेश मंदिर के पास बालाजी नगर खुर्सीपार में जी. सरोजनी के मकान में लाकर रखा है। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक युवराज साहू, हर्ष देवांगन, अमन शर्मा, ममता वासननिक, श्रेया राजपूत उक्त स्थान पर पहुंचे। मौके पर जी. सरोजनी एवं पिन्तू कुमार साहनी मिले। चेक करने जी. सरोजनी के मकान के अंदर कागज में लपेटा हुआ गांजा क्रमशः 08 किलो 525 ग्राम एवं 09 किलो 80 ग्राम, 08 किलो 530 ग्राम, 06 किलो 010 ग्राम बरामद हुआ। पिन्तू कुमार साहनी के पास से 3 नग मोबाइल फोन तथा कागज की पुड़िया में लपेटा हुआ गांजा कुल 05 किलो 830 ग्राम बरामद हुआ। पूछताछ करने पर पिन्तू कुमार साहनी ने बताया कि वह ओड़िशा के किसी व्यक्ति से गांजा खरीदता है। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *