दीप्ति प्रमोद दुबे का मैराथन रोड शो… नुक्कड़ सभाओं में कहा- “कांग्रेस जो कहती है, करती है…”

मिसाल न्यूज़

रायपुर। रायपुर कांग्रेस महापौर प्रत्याशी श्रीमती दीप्ति प्रमोद दुबे का मैराथन रोड शो चल रहा है एवं नुक्कड़ सभाएं हो रही हैं। श्रीमती दुबे ने नुक्कड़ सभाओं में कहा कि कांग्रेस पार्टी खोखले वादे नहीं करती, जो कहती है उसे करती है।

श्रीमती दीप्ति प्रमोद दुबे अपने जनसंपर्क के दौरान नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारी कांग्रेस पार्टी का नगर निगम चुनाव के लिए जन घोषणा पत्र जारी हो गया। हमारा वादा है कि नगर निगम में महापौर के रूप में सेवा करने का अवसर मिला तो तालाबों का सौंदर्यकरण करने के साथ उनका संरक्षण करेंगे। घाट और तालाबों में महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनवाएंगे। निगमों में अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में प्रयास करेंगे। हमें धुंआधार जनसंपर्क के दौरान शहर की जनता का व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।

दीप्ति प्रमोद दुबे ने आगे कहा कि जब जनसंपर्क पर निकलना हुआ तो नगर निगम के कर्मचारी अपनी मांगों को ले कर विचार साझा कर रहे थे। नगर निगम के अनियमित कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है। उनकी मांगों को प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष श्री दीपक बैज को अवगत कराया गया था। कांग्रेस के घोषणा पत्र में वादा है कि नगर निगमों के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।

दीप्ति प्रमोद दुबे ने जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी खोखले वादे नहीं करती, जो कहती है करती है। नगर निगम में कांग्रेस की सरकार बनती है तो हम श्रद्धांजलि राशि योजना के तहत बीपीएल कार्डधारियों को 2000 रु से बढ़ाकर 5000 रु करेंगे। युवाओं के लिए यूथ हब बनाने  की दिशा में आगे बढ़ेंगे। आवासहीनों को पात्रतानुसार मकान देंगे। शहर को आवारा पशुओं से मुक्ति दिलाने की दिशा में कदम उठाएंगे। जन्म- मृत्यु और मैरेज सर्टिफिकेट की घर पहुंच सुविधा होगी। संपत्ति कर नियमित समय पर भुगतान करने वालों को विशेष छूट का लाभ मिलेगा। चौक-चौराहों पर सीसी कैमरे की व्यवस्था होगी। महिला सुरक्षा हेतु टीम गठित होगी। विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क सर्वसुविधायुक्त लायब्रेरी खोली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *