मोना सेन प्रदेश स्तरीय सेन महिला मंडल की अध्यक्ष

मिसाल न्यूज़

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज  प्रदेश स्तरीय सेन महिला मंडल का गठन किया गया। जानी-मानी लोक कलाकार, फिल्म अभिनेत्री एवं समाज सेविका  मोना सेन अध्यक्ष चुनी गई हैं। संरक्षक श्रीमती पुष्पा उमरे (दुर्ग) को बनाया गया है। यह नियुक्तियां छत्तीसगढ़ सर्व सेन समाज के संगठन के पंजीयन क्र. 82 के आदेशानुसार हुई हैं।

प्रदेश स्तरीय सेन महिला मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती दुलारी बाई शांडिल्य (रायपुर), सचिव श्रीमती शशि सेन (बिरगांव), सह सचिव संगीता सेन सेन (चिरमिरी,सरगुजा), महासचिव मीना सेन (बालोद), कोषाध्यक्ष श्रीमती भारती सेन (रायपुर), उप कोषाध्यक्ष कंचन कौशिक( बटरेल), प्रदेश महामंत्री 1. श्यामा सेन (दुर्ग), 2. शैल सेन (बलौदाबाजार), 3.देववती सेन (बलौदाबाजार), जगदलपुर प्रभारी श्रीमती बेबी ठाकुर, बस्तर प्रभारी काजल शांडिल्य, कोंडागांव प्रभारी श्रीमती मंजू सेन, दुर्ग प्रभारी भारती श्रीवास (रिसाली भिलाई), सदस्यगण ममता श्रीवास (खैरागढ़), हेमप्रभा श्रीवास (खैरागढ़), श्रीमती दिलेश्वरी सेन (गरियाबंद) एवंं श्रीमती सीमा सेन (राजिम) बनाई गई हैं।

साथ ही रायपुर के जिला स्तरीय महिला प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया है, जिसमें अध्यक्ष श्रीमती श्वेता ठाकुर, उपाध्यक्ष श्रीमती गंगा सेन,कोषाध्यक्ष श्रीमती सरला सेन, महासचिव श्रीमती गोदावरी सेन, सचिव श्रीमती रानी श्रीवास, सह सचिव श्रीमती परमेश्वरी सेन एवं संगठन सचिव मेघा सेन नियुक्त की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *