कई आईएएस अफ़सरों के तबादलेः भूरे सर्वेश्वर नरेन्द्र रायपुर कलेक्टर, सौरभ कुमार को बिलासपुर की जिम्मेदारी

मिसाल न्यूज़

रायपुर। राज्य शासन ने आज 37 आईएएस अफसरों की बड़ी तबादला लिस्ट जारी की। भूरे सर्वेश्वर नरेन्द्र रायपुर जिले के कलेक्टर बनाए गए हैं। नरेन्द्र इससे पहले दुर्ग जिले के कलेक्टर थे। रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार को न्यायाधानी बिलासपुर कलेक्टर की कमान सौंपी गई है।

धर्मेश कुमार साहू को छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त को रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं रायपुर विकास प्राधिकरण के वर्तमान मुख्य कार्यपालन अधिकारी चंद्रकांत वर्मा कांकेर अपर कलेक्टर बनाए गए हैं। रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह आगामी आदेश पर्यंत नया रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाए गए हैं। इन्हें वाणिज्यक कर आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जांजगीर चाम्पा कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला को बेमेतरा कलेक्टर की कमान सौंपी गई है। राजनांदगांव कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा को जांजगीर चाम्पा कलेक्टर बनाया गया है। मुंगेली कलेक्टर गौरव कुमार सिंह बालोद कलेक्टर बनाए गए हैं। सुकमा कलेक्टर विनीत नंदनवार को दंतेवाड़ा कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बलरामपुर-रामानुजगंज कलेक्टर कुंदन कुमार सरगुजा कलेक्टर बनाए गए हैं। अंबिकापुर नगर निगम कमिश्नर विजय दयाराम के. को बलरामपुर-रामानुजगंज कलेक्टर पद पर पदस्थ किया गया है। बिलासपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरीश एस. सुकमा कलेक्टर बनाए गए हैं। जांजगीर-चाम्पा कलेक्टर राहुल देव को मुंगेली कलेक्टर बनाया गया है। स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं नगरीय प्रशासन विभाग की विशेष सचिव डॉ. प्रियंका शुक्ला कांकेर कलेक्टर बनाई गई हैं। नया रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. अय्याज़ तंबोली कृषि विभाग के सचिव बनाए गए हैं। इन्हें नगरीय प्रशासन विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बलौदाबाजार भाटापारा कलेक्टर डोमन सिंह राजनांदगांव कलेक्टर बनाए गए हैं। कोरबा कलेक्टर रानू साहू  रायगढ़ कलेक्टर बनाई गई हैं। कांकेर कलेक्टर चंदन कुमार बस्तर कलेक्टर बनाए गए हैं। दंतेवाड़ा कलेक्टर दीपक सोनी कोंडागांव कलेक्टर बनाए गए  हैं। सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा को कोरबा कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। बालोद कलेक्टर जन्मेजय महोबे कबीरधाम कलेक्टर बनाए गए हैं। बस्तर कलेक्टर रजत बंसल को बलौदाबाजार-भाटापारा कलेक्टर का दायित्व सौंपा गया है। कोंडागांव कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा दुर्ग कलेक्टर की कमान संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *