मिसाल न्यूज़
छत्तीसगढ़ी फ़िल्म ‘मया दे दे मयारू- 2’ का एक बेहतरीन गाना “का तैं जादू डारे…” आज सुबह अमारा म्यूज़िक के यू ट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुआ। निर्माता अलक राय की फ़िल्म “मया दे दे मयारू- 2” दस अप्रैल को पूरे छत्तीसगढ़ के सिंगल स्क्रीन एवं मल्टीप्लेक्स में रिलीज़ होने जा रही है।
“का तैं जादू डारे… ते ही ह बता न… मोर मन ल बनाए… बनाए रे दीवाना…” यह ख़ूबसूरत गीत मन कुरैशी व इशिका यादव पर फ़िल्माया गया है। आवाजें दी है अनुराग शर्मां व कंचन जोशी ने। “मया दे दे मयारू- 2” के गीत प्रेम चंद्राकर व भूपेन्द्र साहू ने मिलकर लिखे हैं और दोनों फ़िल्म के निर्देशक भी हैं। एडिटिंग चंद्रशेखर मिश्र ने की है। “का तैं जादू डारे…” में इशिका की ड्रेस पर विशेष ध्यान दिया गया है। अलग-अलग रंग-बिरंगी साड़ियों में वह आकर्षक नज़र आई हैं। गाने में मन कुरैशी का लुक काफ़ी डिफ्रेंट नज़र आया है। गाने का फ़िल्मांकन बारूका गांव की ख़ूबसूरत वादियों व सिकासेर डेम के के क़रीब किया गया है।

