जोन 8 ने 8 बड़े बकायादारों के ठिकानों पर लटकाया ताला

मिसाल न्यूज़

रायपुर। नगर निगम के जोन 8 ने पिछले कई वर्षों से बकाया राशि जमा नहीं कर रहे 8 बड़े बकायादारों के परिसरों को आज सीलबंद करने की कार्यवाही की।

निगम कमिश्नर विश्वदीप के आदेश पर जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के निर्देशानुसार पर यह कार्यवाही हुई। जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल एवं सहायक राजस्व अधिकारी महादेव रक्सेल ने बताया कि वीर सावरकर नगर वार्ड अंतर्गत 91 हजार 572 रू. के बकायेदार रामपाल लहरी, 91 हजार 572 रू. के बकायेदार सुकलहीन लहरी , 2 लाख 5000 रू. के बकायेदार मो. अब्दुल कलाम, 4 लाख 389 रू. के बकायेदार बलविंदर सिंह , 77 हजार 859 रू. के बकायेदार ओमप्रकाश तिवारी, 2 लाख 5 हजार 879 रू. के बकायादार अंकित साव और पं. जवाहरलाल नेहरू वार्ड में 5 लाख 7 हजार 539 रू.के बकायादार निखिल ट्रेडर्स और 8 लाख 36 हजार 874 रू. के बकायादार संतोषी देवी/ रामनिवास के संबंधित व्यावसायिक परिसर में ताला लगाकर सीलबंदी की कार्यवाही की गई।

कार्यवाही में राजस्व निरीक्षक राजेश मिश्रा, सहायक राजस्व निरीक्षकगण नरेन्द्र ठाकुर, खगेंद्र सोनी एवं राम कुमार औसर ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *