रायपुर। आर व्ही एच कॉलोनी दुर्गा नगर निवासी बेसहारा विकलांग नानी का देखभाल करने वाले नौजवान बिट्टू यादव (20 वर्ष) की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिसकी लाश को रेल पटरी किनारे छहमुहा नाला के पास लोगों ने देखा। इसकी सूचना मिलते ही पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा मृतक की नानी से मिलने पहुँचे। इस दौरान जुनेजा ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए राजधानी की क़ानून व्यवस्था पर सवाल उठाये। जुनेजा ने बताया कि मृतक बिट्टू यादव कुछ माह पूर्व मुंबई से लौटकर अपनी नानी की देखभाल कर रहा था। जुनेजा ने कहा किशहर में आये दिन हो रही चाकूबाजी की घटनाओं से शहरवासी दहशत में हैं। शासन व प्रशासन की आँखों पर में पट्टी चढ़ी हुई है। पूरा सिस्टम फेल हो चूका हैं। जुनेजा ने पुलिस को तत्काल मृतक के दोषियों को ढूंढकर सजा दिलाने की बात कही है। मृतक की दादी से मिलने पहुंचे लोगों में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमल धृतलहरे, विजय सिक्का एवं संतोष गुप्ता शामिल थे।
चाकू मारकर युवक की हत्या, मृतक की दादी से मिले जुनेजा… कहा- पूरा सिस्टम हो गया फेल
