कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह देश के “सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026” में शामिल

0 फेम इंडिया-एशिया पोस्ट के राष्ट्रीय मूल्यांकन में उत्कृष्ट प्रशासन एवं नवाचार के लिए मिली पहचान

मिसाल न्यूज़

रायपुर। फेम इंडिया और एशिया पोस्ट द्वारा जारी “सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026” विशेषांक में रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह देशभर के टॉप कलेक्टर्स में शामिल हुए हैं। उन्हें यह सम्मान उत्कृष्ट प्रशासन, नवाचार और प्रबंधन कौशल के लिए दिया गया है।

फेम इंडिया और एशिया पोस्ट द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर किए गए मूल्यांकन में 10 प्रमुख मानकों के आधार पर देशभर के लगभग 800 जिलों के अधिकारियों का आकलन किया गया। इसमें से 100 सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारियों का चयन किया गया, जिनमें डॉ. गौरव सिंह भी शामिल हैं। विशेषांक में कलेक्टर डॉ. सिंह द्वारा जिले में जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रशासनिक पारदर्शिता, नागरिक सेवाओं के सरलीकरण तथा नवाचारी पहलों को विशेष रूप से सराहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *