प्रत्युषा फाउंडेशन का एकल माँ प्रसूति सम्मान समारोह

मिसाल न्यूज़

रायपुर। प्रत्युषा फाउंडेशन रायपुर द्वारा विगत 16मई को एकल माँ प्रसूति सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन संतोष हॉल मैग्नेटो मॉल में किया गया।

एकल माँ सम्मान प्रसूति समारोह में डॉ आरती साठे, अनीता गजभिये, अनुराधा श्रीवास्तव, अम्बेश्वरी राठौर, सुरभी वर्मा, पुष्पा दुबे, ममता जोशी, नित्य कला सिंह, रेखा वर्मा, खुशबू शर्मा, तिलोत्तमा प्रधान, रेखा बंछोर, कंचन पंजवानी, विजय यादव, पूर्णिमा मिश्रा, गीता वर्मा, अंजिता लाल, प्रवीण बोरकर, संगीता दुबे, विद्या बागड़े, वीणा राव, लता टंडन, आशा देवी, दुर्गा साहू एवं माधुरी शुक्ला सम्मानित हुईं।

कार्यक्रम के अतिथि अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, डॉ रश्मि चावरे, प्रोफेसर डॉ प्रीति सतपथी, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, डॉ सुनील ओझा, सीईओ एस केयर हॉस्पिटल सीमा कटंकर, शुभ फाउंडेशन थे। संस्था की संस्थापिका प्रीति दास मिश्रा ने बताया कि अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अदिति दास गुप्ता द्वारा भगवान जगन्नाथ जी के मंगला चरण पर भरतनाट्यम की प्रस्तुति के प्रस्तुति पश्चात्अतिथियों का स्वागत पौधे से किया गया। कार्यक्रम में जब दिव्यांग माँ सम्मानित हुईं पूरा हॉल उनके हौसले की कहानी सुन पूरा तालियों से गूंज उठा। संस्था में जुड़े नये सदस्य संरक्षक पदमा शर्मा, सलाहकार डॉ भवानी प्रधान, विधिक सलाहकार लक्की दुबे, पुष्पा साहू, सोनल राजेश शर्मा, जी. पुष्पा कार्यकारी अध्यक्ष सुमन पांडे, उपाध्यक्ष सांस्कृतिक विद्या भट्ट, संगीता शाऊके, ऋतु प्रजापति, सह कोषाध्यक्ष शशि यादव, सह सचिव रंजिता मिश्रा, विनीता सोनवानी, भारती चांदनी, कंचन पंजवानी, लक्ष्मी जिल्हारे, आयुष मिश्रा, पुष्पा दुबे, रेखा वर्मा, निशा दास गुप्ता, अम्बे राठौर, कंचन सहगल, भारती मैरी, अनीता गजभीए, प्रीति ठाकुर, प्रीति रानी तिवारी को उनके दायित्व की शपथ प्रदेश अध्यक्ष वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद ओझा द्वारा दिलवाई गई।

कार्यक्रम का संचालन शशि यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन गुणानिधि मिश्रा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *