मिसाल न्यूज़
रायपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक इंदौर के सिमचा रिसोर्ट में हुई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल के नेतृत्व में यह पहली बैठक थी। इस दौरान राजनीतिक नेतृत्व, कौशल उन्नयन, उद्योग एवं व्यापार, वैवाहिक समितियां सहित अन्य समितियों के राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किए गए। छत्तीसगढ़ से अशोक मोदी और शोभा केड़िया राष्ट्रीय संयोजक बनाए गए।
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के द्वितीय दिवस का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन जी की वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विपिन राम अग्रवाल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल, राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भारुका, उपाध्यक्ष रमाकांत खेतान, किरण अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल (बोदवड), जितेंद्र सिंघल सहित अनेक राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में प्रथम दिवस की कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए संगठन के विस्तार एवं समाजहित के विभिन्न कार्यों को गति प्रदान करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न समितियों का गठन किया गया तथा उनके संयोजकों की नियुक्ति पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा सहमति प्रदान की गई। द्वितीय दिवस कार्यक्रम का संचालन करते हुए राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल ने सभी से आह्वान किया कि सभी अपना सर्वश्रेष्ठ समाज को दें। उन्होंने विभिन्न समितियों के गठन की जानकारी सभा को देते हुए बताया कि राष्ट्रीय संयोजक एवं समितियां इस प्रकार हैं— प्रोफेशनल समिति – डॉ. दीपक अग्रवाल (नांदेड़), कौशल विकास समिति – अशोक बुवानीवाला (भिवानी), उद्योग एवं व्यापार समिति– अशोक मोदी (कोरबा), महिला एवं युवा प्रशिक्षण शिविर समिति – सुनीता अग्रवाल, इतिहास एवं साहित्य समिति – सुरेश गर्ग (पंचकूला) एवं सीमा अग्रवाल, प्रशासनिक समिति – एन.डी. अग्रवाल (गोवा), सोशल मीडिया समिति – राजेश गुप्ता (नई दिल्ली), सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति – कवियत्री सोनल जैन (सूरत), धार्मिक आयोजन समिति – गिरीश जिंदल एवं उज्जवल अग्रवाल, एकेडमिक काउंसलिंग समिति – ममता अग्रवाल, वैवाहिक समिति (मंगल परिणय) – शोभा केडिया (कोरबा) एवं राष्ट्रीय महिला समिति – संगीता गर्ग (जयपुर)।
बैठक में देश भर से आए प्रतिनिधियों ने विभिन्न समितियों के गठन का स्वागत करते हुए अपने सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए। सभी समितियों की कार्य योजना एवं भविष्य की गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि आगामी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में सभी राष्ट्रीय संयोजक अपनी-अपनी समितियों की विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत करेंगे। खुले सत्र के साथ बैठक का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने समाज को संगठित, सशक्त एवं प्रगतिशील बनाने हेतु समितियों के माध्यम से योजनाबद्ध कार्य करने का आह्वान किया गया।
बैठक के अंत में अगली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक हरिद्वार में आयोजित किए जाने की घोषणा की गई।

