मिसाल न्यूज़
रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर आज पार्षदों को लीड फैसिलिटेटर्स हेतु ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सुविधाओं से अवगत कराने पार्षदों का सकरी प्लांट में शैक्षिक भ्रमण हुआ। महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं नगर निगम कमिश्नर संबित मिश्रा के निर्देश पर अफसरों व्दारा पार्षदों को प्लांट में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में जानकारी दी गई।

उल्लेखनीय है कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप वार्ड पार्षदों को लीड फैसिलिटेटर्स के रूप में उनकी भूमिका के प्रति सशक्त बनाना है। शैक्षिक भ्रमण के पीछे यही उद्देश्य रहा। वार्ड पार्षदों को अपने अपने वार्ड क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति नागरिकों को जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ताकि वे स्त्रोत स्तर पर कचरे का पृथककरण करें, कचरा निर्धारित डस्टबीन में डालें और अपने घरों और दुकानों के आस पास स्वच्छता बनाये रखें।
शैक्षिक भ्रमण पर सकरी प्लांट के कार्य की प्रक्रियाओं के सूक्ष्म निरीक्षण एवं अध्ययन हेतु पहुंचे पार्षदो एवं नगर निगम के अधिकारियों ने वहां पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश दिया। सभी नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सुरक्षित स्थानों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रण लेने की अपील की।

शैक्षिक भ्रमण में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग अध्यक्ष भोला राम साहू, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष नंदकिशोर साहू, शहरी गरीबी उपशमन एवं समाज कल्याण विभाग अध्यक्ष खेम कुमार सेन, जोन 1 अध्यक्ष गज्जू साहू, जोन 4 अध्यक्ष मुरली शर्मा, जोन 9 अध्यक्ष गोपेश साहू, पार्षदगण राजेश गुप्ता, अजय साहू, मोहन साहू, अर्जुन यादव, महेन्द्र औसर, भगत राम हरवंश, कैलाश बेहरा, नगर निगम अपर कमिश्नर लोकेश्वर साहू, अपर कमिश्नर (स्वास्थ्य) विनोद पाण्डेय, स्वच्छ भारत मिशन नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता योगेश कडु, उपअभियंता श्रीमती कृष्णा राठी, संस्कार शर्मा, विषय विशेषज्ञ प्रणीत चोपड़ा, सूरज चंद्राकर, अनुबंधित एजेंसी रामकी कंपनी के लोकल हेड योगेश कुमार सहित रामकी कंपनी के अन्य अधिकारी प्रतिनिधिगण एवं अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

