नितिन भंसाली बने प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता

मिसाल न्यूज़

रायपुर। नितिन भंसाली छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता नियुक्त किए गए हैं। यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू के हस्ताक्षर से हुई है। उल्लेखनीय है कि नितिन भंसाली 1995 से सक्रिय राजनीति में हैं। सहकारिता के क्षेत्र में उनकी गहरी दखल है। न  सिर्फ़ रायपुर बल्कि दिल्ली तक में राजनीतिक स्तर पर उनकी गहरी पकड़ मानी जाती है। सामाजिक क्षेत्र में भी नितिन अग्रणी भूमिका निभाते आए हैं। विशेषकर रक्त दान में। कोरोना काल में बहुत से पीड़ितों के लिए नितिन मददगार बने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *