मिसाल न्यूज़
रायपुर। महापौर मीनल चौबे ने आज सिविल लाईन वार्ड अंतर्गत भावे नगर बस्ती स्थित नाले के बारिश पूर्व चल रहे सफाई अभियान का निरीक्षण किया। निगम अफसरों को अच्छी तरह सफाई करवाने के निर्देश दिये।
जोन 4 कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी ने महापौर को बताया कि जलकुंभी को हटाकर नाला क्षेत्र में बारिश पूर्व सफाई का कार्य करवाया गया। किंतु लगे हुए तालाब व नाले का लेवल लगभग समान होने के कारण तेज बारिश के दौरान पानी के ओव्हर फ्लो होने से जल भराव की समस्या आती है। महापौर ने नाले और तालाब के क्षेत्र को पृथक करने योजना का प्रस्ताव बनाने का सुझाव दिया है। ताकि समस्या का आगे चलकर स्थायी समाधान करवाया जा सके।
इस दौरान सिविल लाईन वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संतोष हियाल, कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी विरेन्द्र चंद्राकर उपस्थित थे।

