मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों पर 17 से 19 जून तक प्रदर्शनी राजधानी रायपुर के टाऊन हॉल में…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की सुशासन और अन्य अभूतपूर्व उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित टाऊन हॉल में 17 जून से 19 जून तक किया जा रहा है।

प्रदर्शनी का शुभारंभ बुधवार 17 जून को वन एवं परिवहन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप करेंगे। इस अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायकगण राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू एवं पुरंदर मिश्रा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं सभापति सूर्यकांत राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं ऐतिहासिक निर्णयों को चित्रों एवं जानकारी के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। आमजन सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *