रायपुर। विश्व संगीत दिवस के अवसर पर गुनरस पिया फाउंडेशन द्वारा 21 जून को मधु पिल्ले चौक शान्ति नगर स्थित विमतारा सभागृह में सांगीतिक सभा आयोजित की जा रही है। शाम 6:30 बजे आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला होंगे।अध्यक्षता छग राज्य विद्युत नियामक आयोग के पूर्व सदस्य प्रमोद गुप्ता करेंगे एवं विशेष अतिथि समाजसेवी गिरीश मिश्र होंगे। इस अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित कलाकारों द्वारा संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कला–संगीत और साहित्य की सेवा हेतु भिलाई के वरिष्ठ गुरु पं. कीर्ति माधव व्यास को “गुनरस पिया सम्मान–2026″से अलंकृत किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक दीपक गुणवंत व्यास ने यह जानकारी दी।
विश्व संगीत दिवस पर सांगीतिक संध्या
