मिसाल न्यूज़
रायपुर। रायपुर नगर निगम के जोन 7 कमिश्नर की जिम्मेदारी डॉ. तृप्ति पाणिग्राही को सौंपी गई है।
नगर निगम कमिश्नर संबित मिश्रा ने आदेश जारी करते हुए प्रशासनिक दृष्टिकोण से अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त उपायुक्त श्रीमती जागृति साहू को अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ पंजीयक जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वहीं उपायुक्त डॉ. अंजली शर्मा को वर्तमान में सौंपे गये कार्यों के साथ-साथ प्रधानमंत्री स्वनिधि का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीमती तृप्ति पाणिग्रही को मुख्यालय स्वास्थ्य अधिकारी, प्रधानमंत्री स्वनिधि, पंजीयक जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन के प्रभार से मुक्त करते हुए अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक जोन 7 कमिश्नर का प्रभार सौंपा गया है।

