मिसाल न्यूज़
रायपुर 9 जुलाई। राजधानी रायपुर के शंकर नगर वार्ड के पार्षद एवं नगर निगम की अपील समिति के सदस्य राजेश गुप्ता भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने यह नियुक्ति की।
भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कार्तिकेश्वर स्वर्णकार के नेतृत्व में गठित भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने की। गोपाल मित्तल को प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष, मुनेश्वर साहू को कार्यालय मंत्री, संजय कश्यप को सह-कार्यालय मंत्री, संतोष तेजवानी को मीडिया प्रभारी, मनोज दीक्षित को मीडिया सह-प्रभारी, कमल डागा को सोशल मीडिया प्रभारी तथा अनंत थवाईत एवं राजेश पाण्डेय को सोशल मीडिया सह-प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों एवं स्थायी आमंत्रित सदस्यों की भी घोषणा की गई है। इसी के साथ संगठन ने संभाग प्रभारियों की भी नियुक्ति की है। बजरंग खंडेलवाल को रायपुर संभाग, रवि तिवारी को बस्तर संभाग तथा चिंटू राजपाल को सरगुजा संभाग का प्रभारी बनाया गया है।
नवनियुक्त प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश संयोजक कार्तिकेश्वर स्वर्णकार सहित सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

