मिसाल न्यूज़
रायपुर। छत्तीसगढ़ की भाजपा सोशल मीडिया टीम ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की।
अमित शाह ने छत्तीसगढ़ भाजपा सोशल मीडिया टीम के साथ प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के प्रयासों की सराहना करते हुए टीम को उत्कृष्ट कार्यों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। शाह से मिलने वालों में भाजपा सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक मिथुल कोठारी , प्रदेश सह संयोजक राकेश चंद्राकर , रवि मिश्रा , गिन्नी चावला , तेजपाल शर्मा एवं दिनेश सुंदरानी शामिल थे।

