मिसाल न्यूज़
रायपुर। माधव राव सप्रे वार्ड अंतर्गत रायपुरा के पास लगभग 2204 वर्गफीट में किए जा रहे अवैध निर्माण को नगर निगम के जोन 8 की टीम ने आज तोड़ गिराया। जोन 8 कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के मार्गदर्शन में कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता अमन चंद्राकर, अनुराग पाटकर, उप अभियंता लोचन चौहान एवं नगर निवेश विभाग टीम ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया।

