किस्टल आर्केड के सामने अवैध बन रहे तीसरे फ्लोर को नगर निगम ने तोड़ गिराया

मिसाल न्यूज़

रायपुर। शंकर नगर क्षेत्र में क्रिस्टल ऑर्केड के सामने निर्माणाधीन व्यावसायिक परिसर में अनुमति से अधिक हो रहे अतिरिक्त निर्माण को आज दोपहर नगर निगम के जोन 3 के अमले ने तोड़ गिराया।

निगम सूत्रों के अनुसार क्रिस्टल ऑर्केड के सामने प्रीतपाल सिंह होरा व्दारा व्यावसायिक परिसर का निर्माण करवाया जा रहा है। नगर निगम की ओर से निर्माण की अनुमति दो फ्लोर तक थी, लेकिन तीसरे फ्लोर का भी निर्माण शुरु कर दिया गया। जोन 3 व्दारा तीसरे फ्लोर के निर्माण को रोकने लगातार नोटिसें भेजी गई थीं, इसके बावजूद निर्माण जारी रहा। निगम कमिश्नर संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन 3 कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह ने आज अपने अधिनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को अवैध निर्माण हटाने आदेशित किया। कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे एवं सहायक अभियंता नरेश कुमार साहू की उपस्थिति में स्वीकृति नक्शे के विपरीत हो रहे अवैध निर्माण को तोड़ गिराने की कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *