गीतांजलि नगर में एमओएस क्षेत्र में किये गए अतिरिक्त निर्माण को नगर निगम ने तोड़ गिराया

मिसाल न्यूज़

रायपुर। नगर निगम ने आज शंकर नगर वार्ड अंतर्गत गीतांजलि नगर में निर्माणाधीन मकान में मार्जिनल ओपन स्पेस (आगे-पीछे, आजू-बाजू छोड़े जाने वाली जगह) का पालन नहीं किए जाने पर तोड़फोड़ की कार्यवाही की।

गीतांजलि नगर क्षेत्र अंतर्गत निर्माणकर्ता भवन स्वामी विशाल मेघानी एवं नीरज मेघानी द्वारा भूखंड रकबा लगभग 498 वर्गमीटर में भवन निर्माण अनुज्ञा लेने के बाद लगभग 700 वर्गमीटर क्षेत्र में भूतल, प्रथम तल और द्वितीय तल में फ्रंट एमओएस क्षेत्र में अतिरिक्त निर्माण करवा जा रहा रहा था। इस पर नगर निगम के जोन 3 के नगर निवेश विभाग द्वारा निर्माणकर्ता भवन स्वामी को नियमानुसार एक के बाद एक 3 नोटिसें जारी की गई। इस पर संबंधित निर्माणकर्ता भवन स्वामी द्वारा जोन 3 में राजीनामा करने आवेदन कर दिया गया। प्रकरण में फ्रंट एमओएस क्षेत्र में अतिरिक्त निर्माण कराये जाने के कारण नियमानुसार राजीनामा नहीं किया जा सकता था। नगर निगम कमिश्नर संबित मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देश पर जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह के मार्ग निर्देशन में कार्यपालन अभियंता ईश्वरलाल टावरे, सहायक अभियंता नरेश कुमार साहू, उपअभियंता श्रीमती पूनम साहू सहित पुलिस प्रशासन बल की उपस्थिति में उस अतिरिक्त निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *