रायपुर। राजधानी रायपुर के सबसे पुराने गॉर्डन मोती बाग की सफाई व्यवस्था लचर होने का आरोप लगाते हुए आज वहां मोतीबाग विकास समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह चौहान व उनके साथियों ने प्रदर्शन किया।
चौहान ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि रायपुर में जितने भी गॉर्डन हैं वहां साफ सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा हुई है। मोती बाग शराब पीने वालों का अड्डा बन गया है। वहां हर तरफ गंदगी का आलम है। नगर निगम के सफाई कर्मी झाड़ू लगाने तक नहीं आते। मूत्रालय में भारी गंदगी है। प्रकाश व्यवस्था सही नहीं होने से शाम होते ही वहां आसामाजिक तत्व इकट्ठा हो जाते हैं। बदबू से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। अगर 2 दिनों के अंदर साफ सफाई व्यवस्था नहीं सुधरी तो नगर निगम में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
आज के प्रदर्शन में शेख अलीम, मुन्ना, धर्म साहू, वकील साहब, महेश अग्रवाल सहित और लोग मौजूद थे।

