मिसाल न्यूज़
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान 2026 अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर के बीच नगर निगम के सभी 10 जोनों व्दारा सृजनात्मक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उसका हिस्सा बनते हुए नगर निगम मुख्यालय के प्रेस एवं जनसम्पर्क विभाग में पदस्थ प्लेसमेंट श्रमिक यशवंत सपहा ने दफ्तर के आफसेट मशीन में मुद्रण कार्य पश्चात् अनुपयोगी कटिंग हुए कागज एवं पुठठे का सदुपयोग करते हुए गणपति, मंदिर एवं वृक्ष की सुन्दर प्रतिकृतियां उकेरी हैं।

स्वच्छ भारत मिशन अभियान अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत बेस्ट फार्म द वेस्ट के अंतर्गत वेस्टेज सामग्री का सदुपयोग कर उपयोगी सुन्दर कलाकृतियां निरंतर बनाई जा रही हैं एवं नागरिको को स्वच्छ पर्यावरण का सुन्दर सकारात्मक संदेश दिया जा रहा है। यशवंत सपहा की कलाकृति की समय – समय पर निगम जनसम्पर्क विभाग में कार्यों को लेकर आने वाले मीडिया एवं विज्ञापन के क्षेत्र से संबंधित प्रतिनिधिगण सराहना कर रहे हैं।

