नगर निगम व्दारा पीएम आवास योजनान्तर्गत कचना, पुरैना एवं डूमरतराई में बनाए गए मकानों की लॉटरी… महापौर ने पर्ची निकाल प्रक्रिया प्रारंभ की…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना एएचपी 2.0 की तीन परियोजनाओं अंतर्गत निर्मित कचना के 432, पुरैना के 84 एवं डूमरतराई के 96 मकानों के लिए आज महापौर श्रीमती मीनल चौबे समेत अधिकारीगण एवं पात्र हितग्राहियों ने लॉटरी निकाली।

नगर निगम मुख्यालय के चतुर्थ तल पर सामान्य सभा सभागार में महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा लॉटरी की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। उपस्थित सभी पात्र हितग्राहियों को आवास आबंटन की कार्यवाही पूरी पारदर्शिता के साथ किये जाने के प्रति आश्वस्त किया। महापौर ने कचना में आवास हेतु आवेदन करने वाली दो पात्र महिला हितग्राहियों की लाटरी पर्ची निकाली और उन्हें मंच पर बुलवाकर बुके प्रदत्त करते हुए हार्दिक बधाई दी।

इस दौरान मंच पर निगम अपर कमिश्नर रवि राही, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा (जूनियर) एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *