मिसाल न्यूज़
रायपुर। रायपुर महापौर एवं पार्षद चुनाव के लिए 11 फरवरी को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। भाजपा महापौर प्रत्याशी भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती मीनल चौबे चंगोरा भाटा स्कूल पानी टंकी के पास सुबह 8/30 बजे मतदान करेंगी।
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल दोपहर 1:00 बजे मतदान करने रवाना होंगे। रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत मायाराम सुरजन स्कूल चौबे कॉलोनी में सुबह 10 बजे, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी 11 बजे महाराणा प्रताप स्कूल सदर बाजार, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा बूथ क्रमांक 94 खम्हारडीह में सुबह 8/30 बजे तथा रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू सुबह 9 बजे अश्वनी नगर सामुदायिक भवन में मतदान करने पहुंचेंगे।

