मतदाता अपना भरपूर आशीर्वाद देते दिखे- दीप्ति प्रमोद दुबे

मिसाल न्यूज़

रायपुर। कांग्रेस महापौर प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे ने मतदान संपन्न होने के बाद कहा कि चुनाव घोषणा के बाद प्रचार के लिए सीमित समय मिला था। ऐसे में मैंने हरसंभव मतदाताओं के पास पहुंचने की कोशिश की। लोगों की बातों को गंभीरता से सुना और समझा जिसका नतीजा यह रहा कि मतदाता अपना भरपूर आशीर्वाद मुझे देते दिखे। मतदान केंद्रों में मतदाताओं का स्नेह झलका।

दीप्ति दुबे ने कहा कि चुनाव के दौरान बहुत से मतदान केंद्रों में मशीन खराब होने की शिकायतें आ रही थीं। जिसके कारण मतदान शुरू होने में काफी देरी हो गई। वहीं बहुत से वार्ड के मतदाताओं का नाम गायब हो गया जिससे वे मतदान करने से वंचित हो गए। जिसकी शिकायत निर्वाचन आयोग से की गई है। श्रीमती दुबे ने कहा कि रायपुर की जनता ने मेरी सरलता, सहजता और समाज सेवा को देखकर मुझे भरपूर स्नेह दिया है। इसके लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त करती हूं। अगर जीत मिली तो सारे वादों को पूरा कर रायपुर को एक समृद्ध शहर बनाने की दिशा में पहल करूंगी। दीप्ति दुबे अपने कल पति प्रमोद दुबे के साथ कंकाली अस्पताल स्थित दक्षिण मुखी हनुमान जी की पूजा कर, आनंद समाज स्थित बूथ में अपना मताधिकार का प्रयोग किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *