भाठागांव यूनी होम्स क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण को नगर निगम ने ढहाया

मिसाल न्यूज़

रायपुर। भाठागांव में स्थित यूनी होम्स क्षेत्र में फ्रंट एमओएस 3 मीटर में बनाये गए अनुमति के विपरीत निर्माणाधीन भवन को आज नगर निगम ने ढहा दिया।

इस अवैध निर्माण की शिकायत नगर निगम पहुंची थी। निगम कमिश्नर विश्वदीप के आदेशानुसार जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के निर्देश पर कार्यपालन अभियंता लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता नागेश रामटेके, उप अभियंता टिकेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में जोन 5 की टीम ने भाठागांव यूनी होम्स क्षेत्र में अभियान चलाकर फ्रंट एमओएस 3 मीटर में बनाये गए अनुमति के विपरीत निर्माणाधीन भवन को जेसीबी मशीन की सहायता से ढहा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *