महापौर कार्यालय के दो लिपिकों को रिटायर होने पर किया गया सम्मानित

रायपुर। रायपुर नगर निगम के महापौर कार्यालय में पदस्थ महेंद्र गढेवाल और रमेश साहू रिटायर हो गए। सेवानिवृत्त होने पर आज उन्हें सम्मानित कर विदाई दी गई।

निगम मुख्यालय भवन के सचिवालय में आज शाम विदाई कार्यक्रम रखा गया था। निगम सचिव आर. के. डोंगरे, अधीक्षण अभियंता हेमंत शर्मा, जोन क्रमांक 5 के राजस्व अधिकारी वल्लभ शर्मा, कर्मचारी यूनियन के कोषाध्यक्ष अजय वर्मा, ललित शर्मा तथा अन्य कर्मचारियों ने शाल, श्रीफल तथा अन्य उपहार देकर दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *