मिसाल न्यूज़
रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस संतोष सिंह ने हैदराबाद स्थित मुख्यालय में सीआईएसएफ दक्षिण जोन 2 के डीआईजी (DIG CISF South Zone ll) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। पूरे आंध्र प्रदेश, तेलंगाना तथा उत्तरी कर्नाटक की सीआईएसएफ-सुरक्षित इकाइयां -खान, कारखानें, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों व अन्य इकाइयों की सुरक्षा और बंगाल व ओड़िशा के कुछ प्रमुख बंदरगाहों की सुरक्षा की जिम्मेदारियां संतोष सिंह के कंधों पर होंगी।

