मिसाल न्यूज़
रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत विधायक राजेश मूणत एवं महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम द्वारा विभिन्न 17 वार्डों के 111 हितग्राहियों को अपना स्वयं का पक्का मकान निर्माण करने भवन अनुज्ञा पत्र प्रदत्त कर अनुपम सौगात दी गई। कार्यक्रम नगर निगम के जोन 7 दफ्तर में हुआ।
इस अवसर पर जोन 7 अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, जोन 8 अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर, एमआई सदस्य श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, दीपक जायसवाल, भोलाराम साहू, पार्षद श्रीमती मीना ठाकुर, आनंद अग्रवाल, भगतराम हरवंश, अर्जुन यादव, महेंन्द्र औसर, आशीष अग्रवाल, नगर निगम अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर एवं सहायक अभियंता अनित बोस उपस्थित थे।

