सरयूपारीण ब्राम्हण सभा समाज के सर्वाधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को परशुराम प्रोत्साहन राशि से सम्मानित करेगी

रायपुर। सरयूपारीण ब्राम्हण सभा छत्तीसगढ़ के समाज के होनहार विद्यार्थियों जिन्होंने बोर्ड परीक्षा 5 वीं, 8वीं एवं12 वीं कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं उन्हें भगवान परशुराम जी के नाम पर 5100 रुपये से पुरस्कृत करेगी। साथ ही 70% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मैडल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

डॉ सुरेश शुक्ला अध्यक्ष सरयूपरीण ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष डॉ. सुरेश शुक्ला ने बताया कि सीबीएससी ,सी जी एवं अन्य बोर्ड कक्षाओं के रिजल्ट आ चुके हैं। मेधावी छात्रों ने काफी मेहनत करते हुए अच्छे अंक हासिल किए हैं। प्रतिवर्ष समाज के द्वारा इन छात्रों का सम्मान कर उनकी हौसला अफजाई की जाती है। इस वर्ष भी अतिशीघ्र सम्मान समारोह का आयोजन किया जाना है। पिछले वर्ष ये निर्णय लिया गया था कि सरयूपारीण ब्राम्हण सभा के प्रमाणित सदस्यों के बच्चों में से 12वीं कक्षा में अधिकतम अंक लाने वाले एक बालक को परशुराम प्रोत्साहन निधि के रूप मे 5100 रुपये की राशि एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। सर्व ब्राह्मण छात्र जिन्होंने 70℅से अधिक अंक हासिल किए हैं उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं मेडल्स से सम्मानित किया जायेगा। ऐसे ही सर्वाधिक अंक लाने वाली एक छात्रा को तुलसी प्रोत्साहन निधि के रूप मे 5100 रुपये की राशि एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

समाज के सभी पालक बंधुओं एवं विद्यार्थियों से आग्रह है कि शीघ्रताशीघ्र बच्चों की मार्क शीट,आधार कार्ड एवं अपना आजीवन सदस्यता क्रमांक समाज कार्यालय में या समीप में रहने वाले जिम्मेदार सदस्य के पास जमा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *