निरंजन धर्मशाला व्दारा किए गए कब्जे को नगर निगम ने हटाया

मिसाल न्यूज़

रायपुर। नगर निगम ने आज वीआईपी रोड फुंडहर स्थित निरंजन धर्मशाला द्वारा लगभग 0.1100 हेक्टेयर शासकीय नाले की भूमि पर किये गए अवैध कब्जे को हटाने की कार्यवाही की। निगम के जोन 9 के नगर निवेश विभाग द्वारा की गई इस कार्यवाही में जोन 9 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता शरद धुव, सहायक अभियंता सैय्यद जोहेब एवं अन्य अधिकारियों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *