राजेश मूणत एवं मीनल चौबे ने वीर शिवाजी वार्ड में 34 लाख से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन

मिसाल न्यूज़

रायपुर। विधायक राजेश मूणत एवं महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने आज  वीर शिवाजी वार्ड में 4 स्थानों पर सीसी रोड, नाली, पुलिया के लगभग 34 लाख से अधिक के नये विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर जोन 1 अध्यक्ष गज्जू साहू तथा  अन्य पार्षदगण उपस्थित थे।

वीर शिवाजी वार्ड में संतोषी नगर के पास सांई विहार कालोनी में नाली पुलिया निर्माण हेतु 9.90 लाख रू., जलाराम मंदिर के पास रोड नाली पुलिया निर्माण हेतु 6.40 लाख रू., तारेश्वर राव के घर के पास रोड नाली निर्माण कार्य हेतु 9.80 लाख रू, सावित्री साहू गली उड़िया बस्ती में नाली पुलिया निर्माण हेतु 8.30 लाख रू. के विकास कार्यों का श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर जोन 1 खमतराई पानी टंकी कार्यालय के सामने भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर पार्षदगण नंदकिशोर साहू, श्रीमती अंबिका साहू, सोहन साहू, राजेश कुमार देवांगन, पूर्व पार्षद मोहन उपारकर, ओंकार बैस, सामाजिक कार्यकर्ता सत्यम दुआ, सुन्दर लहरे, नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर, कार्यपालन अभियंता द्रोणी कुमार पैकरा एवं सहायक अभियंता शरद देशमुख सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *