केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय हाउसिंग फॉर ऑल डायरेक्टर ने कचना में पीएम आवास अंतर्गत बने 870, 754 एवं 1044 आवासीय परिसर का किया निरीक्षण

मिसाल न्यूज़

रायपुर। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय हाउसिंग फॉर ऑल डायरेक्टर वैभव रुंडवाल ने कचना एएचपी में निर्मित 870, 754 एवं 1044 आवासों के परिसर का निरीक्षण किया। निवासरत हितग्राहियों से चर्चा की एवं कार्य पर संतोष व्यक्त किया। पीएमआवास योजना में बीएलसी घटक अंतर्गत मकान निर्माण करवाकर रह रहे 2 हितग्राही परिवारों से चर्चा भी की।

हाउसिंग फॉर ऑल के डायरेक्टर ने नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय बागड़े, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, सहायक अभियंता अमित बोस, उपअभियंता सुश्री मानसी सिंघानिया एवं सूडा विशेषज्ञ अनुज श्रीवास्तव की उपस्थिति में  870, 754 एवं 1044 आवासीय योजना का निरीक्षण किया।
वैभव रुंडवाल ने प्रधानमंत्री आवास कचना साइट में बीएलसी घटक अंतर्गत स्वयं का मकान निर्माण कर रह रहे 2 हितग्राही परिवारों से चर्चा भी की।

अधिकारियों ने रुंडवाल को बताया कि 2 किश्त उक्त हितग्राही परिवार जमा कर चुके हैं एवं नियमानुसार 2 और किश्त जमा करने पर योजना के तहत उनका गृह प्रवेश किया जाना प्रस्तावित है। उक्त साइट में बीएलसी घटक के अतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत जारी भवन अनुज्ञा आदेश अनुरूप लगभग 20-25 हितग्राही परिवार स्वयं का मकान निर्माण साइट पर कर रहे हैं। उक्त कार्य प्रगति पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *