जेन जी से घबराई हुई है सरकार-भूपेश बघेल

मिसाल न्यूज़

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव 2026 और सदस्यता अभियान की घोषणा से ठीक पहले आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आने वाला समय में जेन जी (Gen Z)  की बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। जेन जी से  केन्द्र सरकार डरी हुई है।

राजीव भवन में आज प्रेस वार्ता में भूपेश  बघेल ने कहा कि ये नहीं भूलना चाहिए कि पड़ोसी देशों नेपाल, बांग्लादेश एवं श्रीलंका में बदलाव जेन जी ने ही लाया है। ये जमाना जेन जी का है। बघेल ने कहा कि देश में युवक कांग्रेस की अपनी अलग अहमियत है। 80 के लोकसभा चुनाव में युवक कांग्रेस ने महती भूमिका अदा की थी। राहुल गांधी जब युवक कांग्रेस के प्रभारी बने तो यह संगठन और मजबूत हुआ। आज युवक कांग्रेस अपनी ताकत दिखाने को तैयार है। आज दौर ऐसा है कि मीडिया को चूप करा दिया जा रहा है। उद्योगपतियों को चूप करा दिया जा रहा है। देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति है। राहुल गांधी जेन जी को बदलाव लाने आमंत्रित कर रहे हैं। आगे नेतृत्व नई पीढ़ी ही करेगी।

बघेल ने कहा कि 1947 में देश अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त हुआ था। आज देश अमरीका के कुचक्र में फंसते चले जा रहा है। महंगाई आसमान पर है। एक ही हफते में पेट्रोल डीजल के दाम 3 बार बढ़ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *