एमआईसी की स्वीकृति के बाद भी पुरानी पेंशन बहाली का आदेश जारी नहीं… नगर निगम अधिकारियों-कर्मचारियों में आक्रोश…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। मेयर इन कौंसिल (महापौर परिषद) की स्वीकृति उपरांत 9 माह गुजर जाने के बाद भी पुरानी पेंशन बहाली काआदेश नहीं जारी होने पर नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में आक्रोश है। कर्मचारी संघ 26 मई को संध्या 4 बजे निगम मुख्यालय में बैठक कर आगे की रणनीति तैयार करेगा।

नगर निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के अध्यक्ष प्रमोद जाधव ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा कि पुरानी पेंशन योजना लागू करने के संबंध में माह सितम्बर 2025 के दौरान एमआईसी की बैठक में संकल्प पारित करके राज्य सरकार के नगरीय प्रशासन विभाग को भेजा गया है। लगभग 9 माह बीत जाने के बाद भी राज्य शासन के नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा पुष्टि नहीं की गई है एवं प्रकरण को लंबित करके रखा गया है, जिससे पात्र अधिकारी व कर्मचारी आकोशित हैं। इस विषय पर होने जा रही बैठक में सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। साथ ही रायपुर नगर निगम के सेटअप में संशोधन एवं पात्र अधिकारियों कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ प्रदान करने जैसे मसलों पर भी बातचीत होगी। आगे राज्य शासन के कर्मचारियों की भांति नगर निगम में भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा स्टेट बैंक के माध्यम से 1 करोड़ का बीमा जैसी मांग पर भी बातचीत होगी।

जाधव ने कहा कि संघ का प्रतिनिधि  मंडल अतिशीघ्र छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की नवपदस्थ सचिव से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौपेंगा और मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए आदेश जारी करने अनुरोध करेंगा। मांगों पर उचित निर्णय नहीं होने की स्थिति में संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *