गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस पर छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज द्वारा 30 मई को शरबत वितरण एवं चित्र प्रदर्शनी का आयोजन… मुख्यमंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधि होंगे शामिल…

रायपुर। श्री गुरु अर्जन देव जी के 420 वें शहीदी वर्ष के अवसर पर छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन 30 मई को किया जा रहा है।

श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर आयोजित विशाल छबील में छत्तीसगढ़ के सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों, समाजसेवी संस्थाओं, संगठनों और एसोसिएशनों के पदाधिकारी और समाज के सभी वर्गों की महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों की भागीदारी रहेगी। सभी श्री गुरु अर्जन देव जी की शहीदी पर शरबत वितरण सेवा में भाग लेंगे और गुरू अर्जन देव जी की शहादत को नमन करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित सभी मंत्री, जनप्रतिनिधि शामिल होकर श्री गुरु अर्जन देव जी की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन कर उनके जीवन चरित्र के बारे में जानेंगे तथा अपने हाथों से शरबत वितरित करेंगे।

छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा सहित समाज के सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के अध्यक्ष सचिव ने संगत से अपील की है कि वे इस विशाल छबील में शामिल होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें तथा अपने बच्चों को श्री गुरु अर्जन देव जी के जीवन इतिहास से संबंधित प्रदर्शनी दिखाकर उन्हें गुरुओं के त्याग बलिदान के बारे में अवगत कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *