0 गन्दगी और कचरा नहीं डालने की अपील
मिसाल न्यूज़
रायपुर। नगर निगम ने तात्यापारा वार्ड स्थित प्राचीन हांडी तालाब को 15 सफाई मित्रों की विशेष गैंग की सहायता से अभियान चलाकर जलकुम्भी मुक्त करवाया। नगर निगम जोन 7 अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा एवं जोन 7 कमिश्नर अरुण ध्रुव के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी आत्मानन्द साहू के मार्गदर्शन में तालाब में यह सफाई अभियान चला। नगर निगम ने नागरिकों से तालाब में गन्दगी और कचरा नहीं डालने की अपील करते हुए और वार्ड और रायपुर शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने में सहभागी होने का अह्वान किया है।

