रायपुर। रायपुर शहर जिला साहू संघ के पदाधिकारियों ने आज नगर निगम नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी को ज्ञापन सौंपकर तेलीबांधा तालाब में माता तेलीन दाई की प्रतिमा स्थापना की मांग रखी।
रायपुर शहर जिला साहू संघ ने आकाश तिवारी से कहा कि रायपुर शहर का ऐतिहासिक तेलीबांधा तालाब हमारे साहू तेली समाज की प्राचीन धरोहर और सांस्कृतिक पहचान का एक जीवंत प्रतीक है। यह स्थान न केवल जनमानस के आकर्षण का केंद्र है बल्कि समाज के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से भी गहरा जुड़ाव रखता है। जन भावनाओं और समाज की अस्मिता से को ध्यान में रखते हुए यहां माता तेलीन दाई की एक भव्य एवं गरिमा में मूर्ति स्थापित किया जाना अत्यंत आवश्यक है। साहू संघ ने निगम नेता प्रतिपक्ष से अनुरोध किया कि मूर्ति स्थापित करने सहयोग प्रदान करें। नेता प्रतिपक्ष ने आश्वासान दिया कि प्रतिमा स्थापना करने प्रयासरत रहेंगे।
नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात करने वालों में दिलीप कुमार साहू, सुंदरलाल साहू, केशव साहू, यादराम साहू, कमल नारायण साहू, सोनू साहू, गिरधर साहू, तोरनलाल साहू, माखन साहू, प्रेमलता साहू, रोशन साहू, गिरधरलाल साहू, कमलनारायण साहू ऋषि साहू, कृष्णकांत साहू, गोपी साहू, अश्वनी साहू, नीलकंठ साहू, श्रीमती भारती साहू, छोटू साहू, अश्वनी साहू, दीपक साहू, महेंद्र साहू, बंटी साहू, मुकेश साहू, डॉ. कृष्णा साहू, भुनेश्वर साहू एवं ऋषि कुमार साहू शामिल थे।

