निगम सभापति ने जोन 2 की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की

मिसाल न्यूज़

रायपुर। नगर निगम सभापति एवं जोन 2 के पदेन अध्यक्ष सूर्यकांत राठौड़ ने आज  जोन 2 के अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की।

सभापति ने मानसून की पहली बारिश के पूर्व जोन 2 क्षेत्र के सभी 7 वार्डों के नालों व नालियों की तल तक सफाई करवाकर पानी की निकास सुगम करने के निर्देश दिये, ताकि कहीं भी बारिश में जल भराव की समस्या का सामना न करना पड़े।
सभापति ने मानसून के दौरान सुचारु स्ट्रीट लाइट प्रबंधन करने और सतत मॉनिटरिंग कर नागरिकों को सतत क्लोरिनयुक्त शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। नगर निवेश विभाग के सभी कार्यों को पारदर्शिता से गुणवत्तापूर्ण करवाये जाने कहा।

बैठक में जोन 2 कमिश्नर संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता पी.डी. घृतलहरे, सहायक अभियंता गोविन्द साहेब बंजारे, उपअभियंता सुधीर भट्ट, सहायक राजस्व अधिकारी विजय शर्मा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लावनिया सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित  थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *