त्रिमूर्ति नगर में 2 आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण, राजीव गांधी वार्ड में सामुदायिक भवन निर्माण का भूमि पूजन

मिसाल न्यूज़

रायपुर। रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे एवं सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने आज त्रिमूर्ति नगर में 2 आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण किया। साथ ही राजीव गांधी वार्ड में सामुदायिक भवन निर्माण का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर नगर निगम के वित्त विभाग अध्यक्ष महेन्द्र खोड़ियार उपस्थित थे।

त्रिमूर्ति नगर में दो स्थानों पर रायपुर जिला खनिज मद अंतर्गत 11 लाख 69 हजार रू. की लागत से स्वीकृति अनुसार 2 नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन केन्द्रों का फीता काटकर लोकार्पण किया गया। राजीव गांधी वार्ड में 6 लाख की लागत से बनने जा रहे  नये सामुदायिक भवन के निर्माण का नारियल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर भूमिपूजन किया गया।

इस दौरान पार्षद खगपति सोनी, एल्डरमैन गोपाल सोना, जोन 2 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय एवं कार्यपालन अभियंता पीडी घृतलहरे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *