मिसाल न्यूज़
रायपुर। नगर निगम जोन 3 के स्वास्थ्य विभाग ने आज वीरांगना अवन्ति बाई चौक (लोधी पारा) से क्रिस्टल आर्केड तक 5 दुकानों की स्वच्छता व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण किया। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने, डस्टबिन नहीं होने तथा गन्दगी पाए जाने पर दोषी लोगों पर 15 हजार का ई जुर्माना ठोंका गया।
स्वच्छता व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक मिला, जिसे तत्काल जप्त कर लिया गया। दुकानों में डस्ट बिन नहीं मिले एवं गन्दगी पाई गई। जोन 3 कमिश्नर प्रीति सिंह के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी पूरन कुमार ताण्डी द्वारा स्थल पर पंजाब्स तड़का एवं रोल्स मानिया पर 5-5 हजार रूपये, कृष्णा स्वीट्स पर 3 हजार रूपये, मोहित खत्री पर 1500 रूपये, प्रशांत तिवारी अमृत तुल्य चाय पर 500 रूपये का तत्काल ई चालान करने की कार्रवाई की गई।

