मिसाल न्यूज़
रायपुर। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने अपने अत्यंत व्यस्त शेड्यूल के बीच सभी जोन कमिश्नरों की ऑनलाइन बैठक लेते हुए आज से प्रारम्भ सावन के पवित्र माह के दौरान शिव भक्त कावड़ियों की कावड़ यात्रा वाले मार्गों में खुले में मांस के विक्रय पर तत्काल रोक लगाते हुए कड़ाई बरतने के निर्देश दिए।

ऑन लाइन बैठक में महापौर ने कहा कि लाखेनगर चौक से महादेवघाट रायपुरा जाने वाले मार्ग की सावन के इस महीने में प्रतिदिन मॉनिटरिंग हो। महापौर ने जोन कमिश्नरों से कहा कि किसी भी मुक्तिधाम परिसर में बारिश के दौरान जलभराव होने पर तत्काल वहाँ पहुंचकर समस्या को दूर करने त्वरित कदम उठाएं।

