सरयूपारीण ब्राह्मण सभा के आजीवन सदस्य पर हमला करने वाले की गिरफ्तारी की मांग… कमिश्नरेट में ज्ञापन सौंपा गया…

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरयूपारीण ब्राह्मण समाज सभा अध्यक्ष डॉक्टर सुरेश शुक्ला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अवगत कराया गया कि संतोषी नगर स्थित राधा स्वामी मंदिर में समाज के आजीवन सदस्य श्रिभुवननाथ तिवारी पर अज्ञात व्यक्ति ने प्राणघातक हमला करते हुए उनके साथ जातिसूचक अशब्द का प्रयोग किया। रायपुर वेस्ट DCP राहुल देव शर्मा को भी ज्ञापन की प्रति सौंपी गई और आरोपी की अतिशीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधि मंडल में अरुण शुक्ला, सूरेश मिश्रा, रज्जन अग्निहोत्री, पं. योगेश शर्मा,राजेंद्र शर्मा, व्ही के मिश्रा, राजेश त्रिपाठी, बैद्यनाथ मिश्रा, ध्रुवनाथ तिवारी,दशरथ प्रसाद शुक्ला, डी.के. शुक्ल,प्रमोद शर्मा, प्रतीक मिश्रा, नागेन्द्र तिवारी,संतोष ओझा,प्रवीण चौबे, त्रिभुवन तिवारी, राहुल शर्मा, शीबू शुक्ला, संगमलाल त्रिपाठी, राजकुमार तिवारी, अशोक तिवारी, निशाकांत त्रिपाठी, उपेन्द्र त्रिपाठी,गौतम ओझा,दिवाकर तिवारी, राहुल शर्मा, रितु राज शर्मा,देवाशीष मिश्र, हर्ष पांडे, नमन मिश्र, संकल्प मिश्रा एवं राहुल राज पांडे शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *