मरीन ड्राइव में बना रीडिंग जोन… मुख्यमंत्री ने किया प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ का शुभारंभ…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ का शुभारंभ किया।

प्रोजेक्ट अक्षरा के तहत एक रीडिंग जोन स्पेस बनाया गया है, जिसमें हर उम्र के व्यक्ति प्रकृति के बीच बैठकर किताबें पढ़ सकते हैं। यह रीडिंग जोन पूरी तरह से निःशुल्क रहेगा। रोजाना स्प्री वॉक में घूमने आने वाले लोगों को पढ़ने का एक अच्छा अवसर मिलेगा। इस रीडिंग जोन में एयर कंडीशन युक्त बैठने की व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, छत्तीसगढ़ योग आयोग उपाध्यक्ष राजीव लोचन दास, नॉन अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. ममता साहू, कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, नगर निगम कमिश्नर  संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *