नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स अवॉर्ड से खेल समीक्षक हरेंद्र नागेश साहू सम्मानित

मिसाल न्यूज़

रायपुर। भोपाल से निकलने वाली खेल पत्रिका नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स द्वारा खेल जगत से जुड़े 32 प्रतिभावान खिलाड़ियों, कोच, खेल प्रमोटर, खेल लेखक एवं खेल संस्थानों को पद्मश्री सुशील दोषी, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जलालुद्दीन, मधु यादव ने अवॉर्ड, सम्मान पत्र, शॉल, श्रीफल से सम्मानित किया। इसमें छत्तीसगढ़ के ख्याति प्राप्त खेल लेखक एवं समीक्षक हरेंद्र नागेश साहू भी शामिल हैं। भोपाल में नागेश साहू ने सम्मान प्राप्त किया।

इस समारोह में अर्जुन अवॉर्डी मधु यादव को लाइफ टाइम अवार्ड तथा मयंक सिंह ठाकुर अंतरराष्ट्रीय केनोइंग-कयाकिंग कोच को मप्र खेल रत्न प्रदान किया गया। हरेंद्र एवं नागेश को तीसरी बार सम्मान मिला है। दोनों सगे भाई हैं तथा पेशे से इंजीनियर हैं। विगत 44 वर्षों से खेल पत्रकारिता से जुड़े हैं। उनके खेल संबधी सात हजार से ज्यादा लेख, समीक्षाएं देश भर के विभिन्न पत्र – पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। इस सम्मान के पूर्व उन्हें साल 2004 में नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स द्वारा बेस्ट क्रिटिक तथा साल 2019 में शांति – गया प्रसाद खरे स्मृति साहित्य, कला एवम खेल संवर्धन मंच द्वारा श्रेष्ठ खेल लेखक सम्मान दिया जा चुका है। उन्होंने दो पुस्तकों का भी लेखन किया है। साल 1990 में ओलंपिक सफरनामा, राजकमल प्रकाशन, दिल्ली तथा इस साल छत्तीसगढ़: खेल – खिलाड़ी (इनसाइक्लोपीडिया) वंश पब्लिकेशन, भोपाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *