अधिसूचना जारी- भूपेश की सलाह पर बाबा उप मुख्यमंत्री

मिसाल न्यूज़

रायपुर। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव को छत्तीसगढ़ राज्य का उप मुख्यमंत्री नियुक्त करने के संबंध में जारी अधिसूचना आज छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ के राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सलाह पर त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव को छत्तीसगढ़ राज्य का उप मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है।

आज छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट की बैठक शुरु होने से पहले भूपेश बघेल ने टी.एस. सिंहदेव को बुके देकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *