ब्रेकिंगः खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव 12 अप्रैल को

मिसाल न्यूज़

रायपुर। राज्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने आज खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव की घोषणा कर दी। खैरागढ़ में उप चुनाव के लिए मतदान 12 अप्रैल को होगा। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के विधायक देवव्रत सिंह के निधन के कारण खैरागढ़ विधानसभा सीट रिक्त हो गई है। यहां के उप चुनाव के लिए प्रक्रिया 17 मार्च से शुरु हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *