विरासत टैक्स को लेकर सफेद झूठ बोल रहे मोदी- सुशील आनंद

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्लाा ने कहा कि विरासत टैक्स को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफेद झूठ बोल रहे हैं। कांग्रेस की विरासत टैक्स लगाने का कोई योजना नहीं है। न ही कांग्रेस पार्टी ने इस प्रकार के टैक्स के बारे में कोई विमर्श कभी किया है। सैम पित्रोदा के एक संगोष्ठी में पश्चिमी देशों के टैक्स को लेकर दिये गये भाषण जो कि उनके निजी विचार थे को मोदी दुर्भावनापूर्वक चुनावी प्रचार का हिस्सा बना रहे हैं। यह मोदी की बौखलाहट को प्रदर्शित करता है।

सुशील आनंद शुक्ला ने एक बयान जारी कर कहा कि 10 सालों तक देश की सरकार चलाने के बाद प्रधानमंत्री के पास कोई उपलब्धि नहीं है। वे कांग्रेस को कोस कर वोट मांग रहे हैं। प्रधानमंत्री जाति धर्म के आधार पर वोट मांगने को मजबूर हो गये हैं। यह प्रधानमंत्री की नाकामी को प्रदर्शित करता है। प्रधानमंत्री झूठ बोलकर वोट मांग रहे हैं। वे कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में भ्रम फैलाकर वोट मांग रहे हैं। वे देश के लोगों को महिलाओं का मंगल सूत्र बिक जाने का डर दिखाकर वोट मांग रहे हैं। देश को लोगों का सोना तथा महिलाओं का मंगलसूत्र तो मोदी के कुशासन के कारण छिना है। नोटबंदी, जीएसटी एवं कोरोना के दौर में केन्द्र सरकार के कुप्रबंधन के कारण जिस तरह लोगों का रोजगार गया महिलाओं को मंगलसूत्र बेचने को मजबूर होना पड़ा था।  शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार के 10 साल के राज में देश की संपत्ति का 90 प्रतिशत हिस्सा मात्र 22 लोगों के पास है। 90 प्रतिशत देश की आबादी के पास देश की कुल संपत्ति का मात्र 10 प्रतिशत हिस्सा है। मोदी के शासनकाल में सिर्फ चंद उद्योगपतियों की संपत्ति के सैकड़ों गुना की बढ़ोतरी हुई है। एक औद्योगिक घराना देश की सारी संपदा सौंपने की कवायद मोदी सरकार में हुई सारी नीतियां उसी के लिये बनाई गई। आज मोदी देश के लोगों में संपत्ति का भय दिखाकर वोट मांग रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *